फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अंबाला हुआ कोरोना मुक्त औपचारिक घोषणा शेष, एएनएमएम की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटि

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में पहला सोमवार जिलावासियों के लिए खुशियां लेकर आया। करीब 21 दिन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जंग जीत ली। हालांकि अभी जिला प्रशासन द्वारा औपचारिक घोषणा का इंतजार है। इस घोषणा के बाद भी कोरोना के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध खत्म नहीं होगा। क्योंकि अभी सैंपल भरे जा रहे हैं। जिले में पहला कोरोना केस 30 मार्च को आया था और 20 मार्च को अभी तक अंबाला के सभी केस को कोरोना से मुक्ति मिल चुकी है। सोमवार को सबसे पहले जिला प्रशासन ने उस समय राहत की सांसें ली जब दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई एएनएम की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी तरह शहजादपुर के राजपुताना मोहल्ले के एक ही परिवार के जिन तीन सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था उनकी दूसरी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर नेगेटिव आई।
विज्ञापन

तीनों जमाती और एएनएम डिस्चार्ज : करीब 14 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों जामतियों की पांचवीं रिपोर्ट भी सोमवार को नेगेटिव आई। वहीं एएनएम की दूसरी के बाद तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव रही। लिहाजा इन चारों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी यह अलग-अलग जगह क्वारंटीन किए गए हैं।
अब अंबाला में यह है कोरोना की स्थिति : एक ही परिवार के दूसरी रिपोर्ट तक जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। हालांकि इस बात की घोषण इन तीनों सदस्यों की तीसरी रिपोर्ट आने के बाद ही जिला प्रशासन आधारिक रूप से करेगा। जिले में कुल 11 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एएनएम, 5 जमाती, एक मृतक हरजीत सिंह की समधन और एक पंजाब का गुरप्रीत शामिल था साथ ही तीन सदस्य शहजादपुर के परिवार के हैं। इनमें से 7 डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि एक जमाती को पीजीआई करीब 10 दिन पहले भेज दिया गया था। अभी तक अंबाला में कुल 905 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 824 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। 70 का अभी इंतजार चल रहा है इनमें से 68 सैंपल सोमवार को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें