अंबाला सिटी। जिले वासियों को कोरोना से रविवार को भी राहत मिली है। रविवार को कोरोना का एक भी नया केस जिले में नहीं आया है। नया केस न मिलने के कारण अब केवल 7 ही एक्टिव मरीज रह गए हैं। जबकि अभी तक 30 हजार 103 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक जिले में 29 हजार 587 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।
इसमें रविवार को ठीक हुए दो मरीज भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कुल 5 लाख 53 हजार 307 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 4 लाख 74 हजार 810 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 78 हजार 497 सैंपल एंटीजन किट से सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कोरोना के कारण 509 लोगों की मृत्यु हुई है। इस समय जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.29 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को अभी भी कोरोना नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया जा रहा है, जिससे कि तीसरी लहर को आने से पहले ही रोका जा सके।