फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद और उठान में नहीं सहन होगी लापरवाही: सचिन गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के कार्यों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने गेहूं खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला की सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य समय अवधि के तहत होना चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि गेहूं खरीद कार्य के दृष्टिगत निरीक्षण का कार्य भी निरंतरता में किया जा रहा है। इसलिए मार्केट कमेटी, परचेज एजेंसी व संबंधित विभाग के अधिकारी एच.रजिस्टर, आई व जे. फार्म को दुरुस्त करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ गेट पास, जिनमें इनकमिंग और आउटगोइंग का भी डाटा भी सही तरीके से दुरुस्त होना चाहिए। उन्होंने बैठक में आढ़तियों व मंडी सचिव से भी मंडी में गेहूं खरीद कार्य से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, उसकी जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य के चलते सभी मंडियों में झरना, तिरपाल व बारदाने की व्यवस्था भी सही प्रकार से रखने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि जहां गेहूं खरीद कार्य सुचारू रूप से किया जाना है, वहीं किसानो को पेमेंट की जानी है, वह कार्य भी सही तरीके से होना चाहिए। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि यदि मंडियों में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के साथ-साथ प्रशासन को इस बारे अवगत करवाएं ताकि जो भी समस्या है, उसका समय रहते समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें