फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणित को अधिक रुचिकर बनाने के लिए मनाया जा रहा राष्ट्रीय गणित सप्ताह

Sat, 13 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में बनाए गए ग​णित के मॉडल में जानकारी देते हुए विद्यार्थी। विभाग
विज्ञापन
अंबाला। जिले के राजकीय स्कूलों में गणित को अधिक रुचिकर बनाने के लिए राष्ट्रीय गणित सप्ताह मनाया जा रहा है। यह आयोजन दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। इसको लेकर राजकीय स्कूलों में गणित के मॉडल और रोचक गतिविधियां कराई जा रही हैं। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा की अध्यक्षता में यह आयोजन किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में गणित लैब, पहेली कॉर्नर एवं गणित ज्ञान क्लब के अंतर्गत सप्ताह की गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने के बारे में विशेष तौर पर जिले के सभी विद्यालयों के प्रमुख एवं गणित अध्यापकों को पुनः निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिए और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को चिह्नित करने के लिए 2012 से हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। गणित हमारे दैनिक जीवन में शामिल है और मनुष्य की जिज्ञासा व आवश्यकता के साथ-साथ विकसित हुआ है। साथ ही यह तार्किक सोच विकसित करने में भी मदद करता है। बहुत कम उम्र में ही श्रीनिवास रामानुजन ने एक प्रकट प्रतिभा के लक्षण दिखाए और भिन्न, अनंत शृंखला के संबंध में उनके योगदान संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण आदि ने गणित में एक उदाहरण स्थापित किया।

विद्यालय स्तर पर इस तरह मनाया जा रहा राष्ट्रीय गणित सप्ताह
विद्यालयों में 8 दिसंबर को सभी कक्षाओं के लिए स्कूल मुखिया एवं गणित अध्यापकों की ओर से गणित पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई एवं गणित प्रदर्शनी लगाई गई। 9 दिसंबर को हरबंस पहेली एवं गणित क्विज प्रतियोगिता, 10 दिसंबर को गणित पर आधारित खेलों एवं महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन पर आधारित विभाग की ओर से प्रदान किए गए डिजिटल बोर्ड पर यूट्यूब के माध्यम से फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें इन महान गणितज्ञ के बचपन से ही गणित के उनकी विशेष रुचि, कार्यों एवं प्रतिभा को देख कर विद्यार्थी बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन



संकुल स्तर पर इस तरह मनाया जा रहा राष्ट्रीय गणित सप्ताह
सभी क्लस्टर स्तर पर 11 दिसंबर को क्लस्टर मुखिया एवं गणित अध्यापकों की ओर से गणित पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई और बहुत ही सुंदर रोचक गणित प्रदर्शनी लगाई गई। शुक्रवार को हरबंस पहेली एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि सभी क्लस्टर स्तर पर आयोजित की गई गणित प्रदर्शनी एवं गणित क्विज में विजेता रहे सभी विद्यार्थी आगामी 15 दिसंबर को खंड स्तर पर इन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
वहीं, आगामी 16 दिसंबर को सभी गणित प्राध्यापकों एवं अध्यापकों के लिए ओपन गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता होगी, जिसमें जिले का कोई भी गणित अध्यापक भाग ले सकता हैं, जिसमें उनके द्वारा बनाया गया गणित पर आधारित कोई भी मॉडल, प्रदर्शनी, नवीनीकरण सोच, पेडागोजिकल विचार इत्यादि दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही सभी खंड स्तर पर आयोजित की गई गणित प्रदर्शनी के सभी विजेता विद्यार्थी आगामी 18 दिसंबर को जिला स्तर पर इस गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में कराई जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल में बनाए गए गणित के मॉडल में जानकारी देते हुए विद्यार्थी। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें