फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टर 33 में 100 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल के लिए भूमि हुई अलॉट

Sat, 13 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा और इस बारे में गत दिवस हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह आधुनिक अस्पताल सेक्टर 33 में स्थापित होगा। इस अस्पताल के स्थापित होने से अंबाला सहित आसपास के जिलों के हजारों श्रमिकों व उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी। मंत्री ने बताया कि ईएसआईसी द्वारा भूमि से संबंधित भुगतान करके जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



बीमित कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ
छावनी व साहा औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी सेक्टर-33 के साथ ही स्थित है, यहां हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इस अस्पताल से सीधा लाभ प्राप्त होगा। विज ने कहा, वे स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।


आश्रितों को मिलेंगी ये सुविधाएं


श्रम मंत्री ने बताया कि अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं, जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन व ट्रामा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएं तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि बीमित व्यक्तियों को समय पर और उचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें