फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई इमारत में शिफ्ट होगा नगर परिषद का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छह माह की जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर परिषद के कार्यालय को अग्निशमन विभाग की नई इमारत में स्थानांतरित करने की अनुमति मिल गई। अनुमति मिलते ही नगर परिषद ने स्थानांतरण का कार्य शुरू कर दिया है। प्राथमिक चरण में विभागीय कार्यालयों को अग्निशमन इमारत में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में आमजन से जुड़ी सुविधाओं जैसे सीएससी सेंटर, आधार केंद्र को भी यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
प्रथम तल पर अग्निशमन विभाग का कार्यालय होगा तो वहीं पहले और दूसरे तल पर ईओ सहित अध्यक्ष का कमरा बनाया गया है, यहीं आमजन से जुड़े लोगों के कार्य के लिए छोटे कमरे भी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों को लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी ताकि बुजुर्गों सहित महिलाओं व बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े, वहीं खानपान को लेकर भी एक छोटा फूड स्टॉल खोला जाएगा ताकि लोगों को चाय-पानी आदि के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी के लोगों को अग्निशमन इमारत में खुले नगर परिषद के कार्यालय में मिलने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट भी लगाया जाएगा ताकि कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां कमरा नंबर भी अंकित किया जाएगा और इसके साथ ही कमरे में होने वाले सरकारी कार्यों की भी जानकारी दर्ज की जाएगी ताकि लोगों को भटकना न पड़े। सुरक्षा को लेकर भी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि नगर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें