अंबाला। जीआरपी और आरपीएफ की सीआईबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से दो मोबाइल चोरों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान जालंधर के नूरमहल निवासी अभिषेक और होशियारपुर निवासी सुनील के तौर पर हुई है। आरोपियों से चोरी के तीन महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए हैं, जिन्हें उन्होंने प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों से चोरी किया था। आरपीएफ निरीक्षक नवीन कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर यार्ड की तरफ भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर अभिषेक से दो और सुनील से एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के उन्हाेंने यह मोबाइल चोरी किए थे। संवाद