फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करधान से घर आ रहे बाइक सवार को टांगरी पुल के पास ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महेश नगर पुलिस ने मृतक के दामाद की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर शाहाबाद मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र निवासी रमन ने थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सास हरजीत कौर व ससुर अवतार सिंह दोनों घर पर अकेले रहते है। 16 मार्च को उसके ससुर सरदार अवतार सिंह अपने निजी काम से बाइक पर करधान गए थे। शाम को वह अपने घर प्रीत नगर आ रहे थे। टांगरी पुल पर एक तेजरफ्तार ट्रक चालक ने अवतार सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान 21 मार्च को उसके ससुर अवतार सिंह की मौत हो गई। महेश नगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें