जनसुनवाई करते हुए शहर विधायक असीम गोयल।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल नन्यौला ने सोमवार को प्रेम नगर स्थित अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। विधायक असीम गोयल ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, उस बारे उन्हें अवगत करवाएं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक से बिजली, सड़क, पानी, बरसाती पानी की निकासी व अन्य समस्याओं से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निदान कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर पार्षद हितेष जैन, पार्षद मनीष आनन्द मन्नी, मनोनीत पार्षद सुरेश सहोता, एसपी गोयल, अनिल गुप्ता, अरुण, पूर्ण शर्मा, संजीव गोयल टोनी, अर्पित अग्रवाल मौजूद थे।