अंबाला सिटी। आखिरकार दो दिन के इंतजार के बाद बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए प्रथम वरीयता सूची जारी हो गई। सबसे अधिक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में 1120 सीटों के लिए केवल 626 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इसी तरह से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर एवं भांरनपुर में 306 एवं 203 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिला अंबाला के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2987 सीटों के लिए लगभग 1680 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
आज पूरे दिन सभी संस्थानों में पोर्टल पर दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन का कार्य किया गया। पोर्टल अधिक व्यस्त होने के कारण केवल 15 से 20 प्रतिशत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को ही सत्यापित किया जा सका। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हर हाल में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य तय समय सीमा के भीतर कर लिया जाएगा। सभी संस्थानों के कर्मचारी इस कार्य को प्राथमिकता से कर रहे हैं तथा अगर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो संबंध में आवश्यकतानुसार निदेशालय से भी मार्गदर्शन लिया जाएगा।
काउंसलिंग के दौरान ये इन ट्रेड में इतने आए आवेदन
आर्किटेक्चर ड्राफ्टमैन में 12, कारपेंटर में 38, कंप्यूटर हार्डवेयर ऑल नेटवर्क मेंटेनेंस में 36, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एनसीवीटी में 46 और एससीवीटी में 19, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल में 21, इलेक्ट्रीशियन में 26, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 27, फिटर में 35, फाउंड्री मैन में 12, फाउंड्री मैन ड्यूल में आठ, इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस में 19, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में 12, लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर में 17, मैकेनिक ड्यूल में 8, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 29, मकैनिक कस्टमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेंट्स में 11, मैकेनिक डीजल में 12, मैकेनिक डीजल ड्यूल में 12, पेंटर जनरल में 11, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में 23, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल में 5, प्लंबर में 9, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन में 21, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीकल में 10, स्टेनोग्राफर एंड रियल सिस्टर इन इंग्लिश में 44, स्टेनोग्राफर हिंदी में 38, टूल एंड डाई मेकर में 12, टूनर में 9, वेल्डर में 33, और वायरमैन में 12 आवेदन काउंसलिंग के दौरान आए।