फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को भगाकर खनन अधिकारी के साथ किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। खनन अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पकड़े गए ट्रक चालक को भगाने के मामले में पुलिस ने एक स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि 29 जनवरी को देर शाम उन्होंने मौजा डेरा स्थित मैसर्ज साईं स्क्रीनिंग प्लांट से एक गाड़ी कोरसैंड की पकड़ी थी। इसमें लोड किए गए खनिज का ई-रवाना नहीं दिखाया गया था। खनन अधिकारी के अनुसार उन्होंने ट्रक चालक से इसे कालाआंब चौकी की ओर ले जाने को कहा। इस दौरान वहां पर स्क्रीनिंग प्लांट का मालिक कुछ लोगों के साथ आया। उसने अपनी जेसीबी मशीन को बीच रास्ते मे खड़ा कर गाड़ी को थाने में ले जाने से रोका और गाड़ी चालक को भगा दिया।
अनिल कुमार के अनुसार स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक ने अपने साथियों सहित उनके साथ बदतमीजी की। इस पर उन्होंने कालाआंब पुलिस थाना के इंचार्ज को फोन कर मौके पर बुला लिया। उन्होंने पकड़ी गई गाड़ी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कालाआंब चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार की शिकायत पर स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक व उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें