फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर, क्लर्क और एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चंद्रपुरी कॉलोनी के व्यक्ति के आवास को सील कर रिकवरी कंपनी के मैनेजर, कलर्क और एजेंट ने लाखों रुपयों की धोखाधड़ी कर दी। पड़ाव पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने कंपनी के रुपये देने थे। इसका फायदा उठाकर लुधियाना की एआरसीआइएल रिकवरी कंपनी के मैनेजर त्रिभुवन सिंह व सहकर्मी भारत कुमार ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने उसका निजी आवास सील कर 10 लाख रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने रिकवरी के तौर पर 6.80 लाख की राशि जमा करवा दी। शेष 3.20 लाख रुपये किश्तों में देने की बात हुई। इसके बाद रिकवरी टीम ने बताया कि उनको 10 लाख की बजाय 14 लाख 40 हजार रुपये देने हैं। उन्होंने कहा कि वे 10 लाख रुपये ही जमा करवाएंगे।
इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में उन्हें पता लगा कि आरोपियों ने किसी अन्य व्यक्ति से 16 लाख रुपये लिए हैं और उसका घर बेचने की फिराक में है। किसी को शक न हो इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों की ओर से उस व्यक्ति की गाड़ी भी मकान में खड़ी करवा दी गई। अब न तो वह उसका और न ही दूसरे व्यक्ति का फोन उठा रहे हैं। इस तरह आरोपियों ने उससे 6.80 लाख और दूसरे व्यक्ति से 16 लाख रुपये हड़प लिए। इस धोखाधड़ी को लेकर उन्होंने थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें