फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न भरने पर कनेक्शन कटने का आया मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने के संबंध में मैसेज आ रहे हैं। जिसमें जिक्र किया गया है कि बिजली बिल भुगतान न होने के कारण उनका कनेक्शन रात 9:30 बजे काट दिया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन मंडल नारायणगढ के कार्यकारी अभियंता संजीव सिवाच ने उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए कहा है कि इस मैसेज पर ध्यान न दें, यह मैसेज पूर्णतया जाली है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अपने बिल संबंधी जानकारी निगम के पोर्टल पर देख सकते हैं। नारायणगढ़ व शहजादपुर के सभी बिजली उपभोक्ता बिजली बिल व बिजली सप्लाई संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 18001801550 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही बिजली बिल ठीक करवाने, मीटर रीडिंग, बिल नहीं आने संबंधित शिकायत एसडीओ को ईमेल कर दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें