फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण अभियान : रिकॉर्ड 41762 को लगाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में शुक्रवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत 221 से ज्यादा टीकाकरण केंद्रों पर एक दिन में रिकॉर्ड 41 हजार 762 लोगों को टीके लगाए गए। अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में करीब 26 हजार लोगों को टीके लगे थे लेकिन शुक्रवार को यह रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण में किसी स्वास्थ्य कर्मी या फिर प्रथम पंक्ति के कर्मचारी को टीका नहीं लगा लेकिन 18 से 44 आयु के 14 हजार युवाओं ने पहला और 11 हजार 228 युवाओं ने दूसरा टीका लगवाया। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों में 5616 ने पहला और 6925 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। 60 या इससे ऊपर की उम्र पार कर चुके 1577 लोगों ने पहला तो वहीं 2416 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 10 लाख 31 हजार 327 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। इसमें 6 लाख 96 हजार 263 को पहली और 3 लाख 35 हजार 64 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें