फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध झेलते हुए नगर निगम ने तोड़े अतिक्रमण

Tue, 24 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को म्यूनीसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) ने सिटी के बाजारों में दुकानदारों के अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों के पक्के कब्जे हटवाए गए। ये दुकानदार नालों पर पक्के थड़े बनाकर सालों से काबिज थे। लेकिन एमसीए ने पीले पंजे की मदद से सोमवार को इन कब्जों को हटवा दिया। इसी प्रक्रिया के दौरान एमसीए कर्मियों और दुकानदारों में तीखी बहस भी हुई। जिसके चलते बाजारों में हंगामा हो गया। लेकिन बाद में वहां मौजूद पुलिस बल के चलते दुकानदारों को शांत करवाया गया और एमसीए ने तमाम कब्जों को तुड़वा दिया।
विज्ञापन


इसलिए हुई बहसदरअसल, एमसीए की कार्रवाई सोमवार को अंबिका देवी मंदिर रोड मार्केट से शुरू की गई। एमसीए की टीम जैसे ही मार्केट में जेसीबी मशीन लेकर पहुंची, तो वहां दुकानदारों ने उन्हे अपना पक्का कब्जा खुद ही हटवाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी। लेकिन मौके पर मौजूद एमसीए अफसरों ने वक्त देने से इंकार कर दिया। बस, इसी बात को लेकर कर्मियों और दुकानदारों में बहस हो गई। लेकिन एमसीए ने अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा। उल्लेखनीय है कि एमसीए ने इस कार्रवाई से पहले ही संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर चेताया था कि वे स्वयं अपने कब्जे हटवा लें। लेकिन दुकानदारों ने इन नोटिसों की कोई परवाह नहीं की। जिसके चलते एमसीए को सोमवार को पीले पंजे से इन कब्जों को हटवाना पड़ा। सोमवार को नगर निगम के दस्ते ने दुकानों के बाहर कई-कई फुट सड़क तक बनाए गए थड़ों, सड़क पर बढ़ाए गए शेडों व नाले के ऊपर किए गए निर्माणों को तोडना शुरू किया तो दुकानदार एकत्रित हो गए और कर्मियों से उलझने लगे, लेकिन एमसीए दस्ते ने बाकायदा जेसीबी की मदद से अतिक्रमणों को धराशायी करने का काम जारी रखा। 
सभी बाजारों से हटेंगे पक्के अवैध कब्जेएमसीए दस्ते के कर्मचारियों की माने तो एक-एक करके सभी बाजारों से नगर से अतिक्रमण हटाए जाने हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि संबंधित स्थान पर पानी निकासी के लिए नाला बनाया जाना है जिसके लिए अतिक्रमण हटाए गए हैं। उसने बताया कि अ ाी तक बने छोटे नाले को दुकानदारों ने स्थायी रूप से ढककर रखा हुआ है और उस स्थान को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इस प्रक्रिया में नाले की सफाई ही नहीं हो रही और पानी निकासी में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है। उसने बताया कि वह तो उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन ही कर रहे हैं। उधर, एमसीए कमिश्नर अजय सिंह तोमर का कहना है कि सिटी में कहीं भी पक्के कब्जे तो बरदाश्त ही नहीं किए जाएंगे। सभी नालों पर बने कब्जों को हटवाया जाएगा, ताकि नालों की सफाई हो सके और शहर में बरसाती पानी की जल निकासी को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें