फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पक्की सराय में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पक्की सराय में पति संग रह रही विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मंजू कुमारी के रूप में हुई। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर अमनौर की रहने वाली है। पति व पत्नी एक ही कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर लेटे हुए थे। मंगलवार सुबह जैसे ही मकान मालकिन पहली मंजिल पर बने बाथरूम में गई तो महिला फंदे से लटकी हुई थी और पति के कमरे का बाहर से कुंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन

कमरा खोलते ही पति ने छत पर लगे पंखे के कुंडे पर दुपट्टे को चाकू से काटा और शव को नीचे उतारा। तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। परिजनों ने इलाका पुलिस को मौके बुलाया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारिकी से जांचा और दुपट्टे व कपड़ों को लैब में जांच करवाने के लिए बोला। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बिहार से भाई के आने तक शव को मोर्चरी में रखवाया
मृतक महिला के पति सुरजीत ने बताया कि वह डेढ़ साल से पक्की सराय में कमरा लेकर रह रहा है। वह बस स्टैंड पर एक निजी होटल में कार्य करता है। एक साल पहले ही उसकी शादी बिहार में मंजू से हुई थी। दिवाली के पास ही वह पत्नी को लेकर अंबाला आया था। मौत के कारणों से वह भी बेखबर है। सोमवार की रात को दोनों बातचीत कर सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बिहार से महिला के भाई के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-इंस्पेक्टर सतीश, पड़ाव थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें