अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बुधवार को अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग पर मोहड़ी और छावनी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई।
जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष है। शव किलोमीटर नंबर 192-13/11 के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्राथमिक जांच में नजर आया है कि मृतक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी की है क्योंकि हादसे के बाद मृतक का धड़ और शरीर अलग था। शव आगामी कार्रवाई के लिए छावनी जीआरपी थाने के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।