फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति व उसके भतीजे पर चाकू, डंडों से हमला, आधा दर्जन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)नारायणगढ़। घर से बुलाकर लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने व तेजधार हथियार से जख्मी करने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव गधौली माजरा निवासी मोहम्मद सद्दीक ने कहा है कि गत दिनों दोपहर 4 बजे जब वह अपने घर में बैठा था तभी गांव के ही इसरान, अमीर खान जिनके हाथों में चाकू थे तथा अकरम व नजीर हसन, सलमान, फिरोज खान व बशीर खान लाठियां लेकर गली में आए और उसे ललकार कर बाहर आने के लिए कहा। बोले कि हमारे ऊपर अपनी लड़की का झूठा इल्जाम लगाने का तुझे मजा चखाते हैं। इतना सुन घर से जब गली की तरफ चला तो इसरान ने अपने हाथ में पकड़े चाकू से हमला कर दिया। अमीर खान ने अपने चाकू से उसके भतीजे पर वार किया जो उसकी कमर में बायी तरफ लगा। इसके बाद अकरम नजीर, सलमान, फिरोजखान व वजीर खान आदि सभी ने उसे लाठियों से मारना शुरू कर दिया। इस हमले में घायल हुए मोहम्मद सद्दीक व उसके भतीजे को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां से उसे पंचकूला सेक्टर- 6 में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोहम्मद सद्दीक के बयान पर लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें