फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर से पहले अच्छा इंसान बनाएं : मुनि प्रतीक सागर

विज्ञापन
अंबाला छावनी के गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन करते मुनि श्री। प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा को क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण का सूत्र दिया। मुनि श्री ने कहा कि आज की पीढ़ी को धार्मिक बनाने से पहले नैतिक बनाने की आवश्यकता है। जो व्यक्ति नैतिक नहीं है, वह धर्म का पाखंड कर स्वयं को धर्मात्मा मानने का भ्रम पालता है। एक अच्छा इंसान ही देश और समाज के चौमुखी विकास की आधारशिला होता है।
विज्ञापन

मुनि श्री ने पारिवारिक कलह पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस प्रकार दो देशों का युद्ध जनता का भविष्य अंधकार में डाल देता है, उसी तरह माता-पिता का आपसी झगड़ा बच्चों के भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे पर प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा की युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति के मार्ग पर लाने की जरूरत है। यदि युवा नशे में डूबा रहेगा, तो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मजबूत कंधे कहां से आएंगे, उन्होंने सरकार से नशीले पदार्थों पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें