संगत को आशीर्वाद देते संत निरंजन दास महाराज। संवाद
मुलाना। श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ में शनिवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डेरा सचखंड बल्लां जालंधर के गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज के साथ भारी संख्या में संगत पहुंची। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत मनदीप दास ने बताया कि हर वर्ष हरिद्वार में श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में 22 मार्च रविवार को भी श्री गुरु रविदास जी का 649 वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और विभिन्न प्रदेशों से भारी संख्या में संगत और संत शामिल होंगे। शनिवार को संत निरंजन दास महाराज के साथ डेरा सिरसगढ़ में पहुंची संगत का स्वागत किया गया और सत्संग के माध्यम से लोगों को श्री गुरु रविदास जी की वाणी से जोड़ा। इस अवसर पर संत निर्मलदास महाराज कपालमोचन, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, इनेलो नेता प्रकाश भारती, रीटा केसरी, सरपंच संजीव उपलाना, अजय कुमार तंदवाली, पंचायत सचिव विजेन्द्र नेहरा, मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा, सुरेश धनौरा समेत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जहां रागी व कीर्तनी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया, वहीं संगत के लिए अटूट भंडारे का भी आयोजन किया गया।
संगत को आशीर्वाद देते संत निरंजन दास महाराज। संवाद