फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीढ़ियों को सनातन धर्म के संस्काराें से अवगत कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हिंदू धर्म एकता विषयक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन परम सत्य धाम आश्रम मनमोहन नगर में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यात्मानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम मोती नगर के आचार्य सनातन चैतन्य महाराज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वामी सत्यात्मानंद महाराज व आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि आज देश के सभी सनातन धर्म के लोग एकजुट होने लगे हैं। यह आने वाले समय के लिए एक शुभ संदेश है। अपनी आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म के प्रति संस्कारी करना बहुत ही जरूरी है। यदि इसमें हम सभी कामयाब हुए तो वो दिन दूर नहीं कि भारत देश में सनातन धर्म का परचम लहराऐगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी विमल अग्रवाल छावनी ने कहा कि हमारा सनातन वैदिक हिंदू धर्म विश्व के सबसे प्राचीन धर्म में एक है। आज विभिन्न देश व प्रदेशों के लोग बहुत प्रशंसा करते हैं कि सनातन हिंदू भाई संगठित हो रहे हैं। हम सभी को अपनी धर्म संस्कृति व सभ्यता पर गर्व होना चाहिए। अपनी सोच से ऊपर उठकर देश धर्म व अपने समाज के बारे सोचना चाहिए। साथ ही धर्म समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा तन, मन, धन से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर चरणदास भोला अंबाला छावनी, पंडित रविन्द्र नाथ तिवारी, राजीव वर्मा, सुरेन्द्र कुमार डेराबस्सी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने श्री बांके बिहारी भगवान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें