फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्कूल बस हादसे में परिवहन मंत्री का एक्शन, प्रदेश के सभी स्कूलों के वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश

Thu, 11 Apr 2024 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मंत्री असीम गोयल ने वीडियो जारी कर निर्देश दिए हैं। डीटीओ को स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते मंत्री असीम गोयल । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए भयानक स्कूल बस हादसे में  हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मंत्री असीम गोयल ने सबसे पहले दिवंगत बच्चों के प्रति दुख प्रगट किया। भयानक हादसे के बाद आदेश जारी करते हुए पूरे हरियाणा प्रदेश के स्कूलों के वाहनों की फिटनेस की जांच करवाने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ साथ उन्होंने आदेश दिए हैं कि सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को एक सर्कुलर जारी कर हर स्कूल के वाहनों की फिटनेस चेक की जाएगी। मंत्री असीम गोयल ने निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ में स्थित उच्च अधिकारीयों की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई जाए और एक- एक पहलु पर जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ  स्थानीय डीटीओ को स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। बस के दस्तावेज पूरे न होने के संबंध में दोषी अधिकारी को सस्पेंड करने की बात भी परिवहन मंत्री ने कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें