फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि मार्कण्डेश्वर टंगैल नंदीशाला समिति ने किया आईएएस डॉ.अक्षिता गुप्ता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला) मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर नंदीशाला गोधाम सेवा समिति टंगैल ने आईएएस बनी हलके की बेटी डॉ. अक्षिता गुप्ता को रविवार सम्मानित किया। नंदीशाला में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति सदस्यों द्वारा डॉ. अक्षिता का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

मौके पर डॉ. अक्षिता के पिता पवन गुप्ता, माता मीना गुप्ता व भाई शिशिज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। नंदीशाला में डॉ. अक्षिता ने गायों को चारा खिलाया। सम्मान समारोह में समिति प्रधान अनिल चड्ढा ने कहा कि हलके की बेटी डॉ. अक्षिता गुप्ता ने पहली बार में ही आईएएस की परीक्षा पास कर पूरे भारत में 69वां रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अक्षिता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। समिति सदस्यों ने डॉ. अक्षिता गुप्ता का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधान अनिल चड्ढा, मास्टर विजय, मास्टर मोहन व्यास, मास्टर सुरेंद्र डोगरा, रमेश मलिक, नराता राम, सरदारी लाल, सचिव भूपेंद्र कालड़ा, राकेश बिंदल, रूप लाल श्यान, करण राणा, कुक्कू गोयल, गोवर्धन मलिक, रमेश कालड़ा, यशपाल बेनीवाल, जीवन सहगल, दिनेश मंगला, चेतन चौहान, तेजपाल, सतपाल धीमान, मोनिका कालड़ा, शालू मलिक, अनु वालिया व मीनू चौहान सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें