अस्पताल में उपचाराधीन महिंद्र सिंह।
- फोटो : Ambala
सिंघावाला के पास गाड़ी से जा रहे शराब कारोबारी महिंद्र सिंह पर 10-12 युवकों ने घेर कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। इसको लेकर दो दिन पूर्व ही महिंद्र सिंह ने थाना मुलाना में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के तीसरे ही दिन उन्हीं युवकों ने उन्हें हिसार रोड के पास घेर कर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया।
महिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह सरस्वती नगर के रहने वाले हैं। उनकी 18 मरले 540 वर्ग गज जमीन मुलाना गांव में है। इस जमीन को उन्होंने इसी साल जून में खरीदा था। कुछ दिन पहले ही अंकित राणा व उसके 4-5 साथियों ने उसे फोन पर उसे व उनके परिवार को गोलियों से मारने की धमकी दी थी। साथ ही जमीन पर कब्जा करने की बात करने लगे। वहीं जब वह प्लॉट पर जाते तब भी उसके साथ मारपीट करते। वहीं कुछ दिन पूर्व ही आरोपी युवकों ने उनकी प्रॉपर्टी के बाहर अपनी प्रॉपर्टी होने का बोर्ड लगा दिया था। जब उन्होंने मना किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इसी कारण उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी। मगर, उक्त आरोपियों ने उन पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। सदर थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पीड़ित व्यक्ति के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाड़ी के टूटे हुए शीशे।- फोटो : Ambala