फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में बाहर नहीं लगेंगी मरीजों की लाइनें, उपायुक्त ने दिए टोकन सिस्टम लगाने के निर्देश

विज्ञापन
Lines of patients will not be outside in OPD, Deputy Commissioner gave instructions to install token system - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में ओपीडी के बाद अब मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगेंगी। टोकन सिस्टम लगने पर ओपीडी के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लग जाएगा और अपनी बारी आने पर मरीज भीतर जा सकेगा। अस्पताल में यह व्यवस्था बनाने के लिए उपायुक्त विक्रम सिंह ने टोकन सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए। बता दें कि मंगलवार को उपायुक्त अमर उजाला में 20 सितंबर को प्रकाशित समाचार के बाद अंबाला शहर अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस बीच उन्हें मरीज ओपीडी में बाहर लाइनों में खड़े मिले। जिसे देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ डॉ. कुलदीप को बेंच लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जैसे ही वह ओपीडी बिल्डिंग से बाहर निकले तो मुख्य सड़क पर जगह-जगह मलबा देखकर अधिकारियों से सवाल जवाब किए और दो दिन पहले बनकर तैयारी हुई सड़क के किनारे से मलबा उठाने के निर्देश दिए। इस बीच नई बिल्डिंग केनिर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली गई तो डॉ. कुलदीप ने बताया कि नई इमारत का एक हिस्सा तैयार हो चुका है और उसकी फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। दिसंबर तक यह विभाग को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें