फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान मालिक पर फायरिंग कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बलदेव नगर फ्लाईओवर के नीचे रविवार रात रंजिश के कारण दोस्त ने ही मीट की दुकान के संचालक पर तीन गोलियां चला दीं। इसमें सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू (32) पैर पर गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए।
वारदात के दौरान घायल ने आरोपी से किसी तरह पिस्तौल छीन ली जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी अर्जुन पंडित पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बलदेव नगर पुलिस को दिए बयान में सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वो बलदेव नगर में साधु मीट शॉप चलाते हैं। 19 जुलाई की रात 10:30 बजे वह अपने दोस्त शुभम नंदा और सूरज सिंह के साथ श्रीराम फ्लैट्स के पास बैठे थे। तभी उनके पास पुराने दोस्त अनुज पंडित की व्हाट्सएप कॉल आई। अनुज ने कॉल पर गाली-गलौज की और बलदेव नगर फाटक के पास पुल के नीचे मिलने की चुनौती दी।
विज्ञापन

जब वह अपने दोनों दोस्तों के साथ बाइक से पुल के नीचे पहुंचे तो करीब 11:30 बजे आरोपी अनुज पंडित हाथ में पिस्तौल लेकर पैदल आया। आरोपी ने बिना कुछ कहे तीन राउंड फायर कर दिए। पहली गोली मारने के बाद जैसे ही बचाव के लिए छलांग लगाई तो पैर की एडी में लगी। फिर आरोपी ने शुभम व सूरज पर दो फायर किए तो उन्होंने झुककर जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें