फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आज आवेदन करने का आखिरी मौका

विज्ञापन
Last chance to apply for ITI admission today - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। छात्र आज शाम पांच बजे तक आईटीआई में दाखिले के लिए आवदेन कर सकते हैं। जिले भर की आईटीआई में अभी तक 11 हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। इसमें राजकीय आईटीआई अंबाला शहर की बात करें तो 8 हजार 800 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। जबकि इस आईटीआई में 1 हजार 120 सीट पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की व्यवस्था देखने के लिए जिला न्यायाधीश सुखदा प्रीतम ने दौरा किया। साथ ही आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने पहुंचे छात्रों से बातचीत भी की। साथ ही आवेदकों के साथ आए उनके अभिभावकों को भी आईटीआई में दाखिला के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आईटीआई द्वारा शुरू की गई हेल्प डेस्क की सुविधा की भी सराहना की।
बढ़ सकती है आवेदन करने की तारीख
उम्मीद जताई जा रही है 30 सितंबर से आवेदन करने की तारीख को बढ़ाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में आवेदनों की संख्या को बढ़ाने के लिए आईटीआई प्राचार्यों की ओर से योजना तैयार की गई है। आईटीआई प्राचार्यों की ओर से दाखिला बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क करते हुए बैठक करवाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक छात्र आईटीआई में दाखिला लेने के लिए प्रेरित हो सकें। राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि आवेदन की स्थिति को देखते हुए उम्मीद है कि सभी सीट पहले ही चरण में भर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें