अंबाला छावनी के कच्चा बाजार में साेमवार शाम को भावना उर्फ मुस्कान की उसके ही भाई ने हत्या कर दी थी। मामले में हत्यारे भाई ने सुबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन नाले में फेंक दिया था। आरोपी भाई ने अपने बहनोई और स्थानीय नेता को जिम्मेदार बताया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंबाला छावनी में चर्चित भावना मर्डर केस में नया तथ्य सामने आया है। इस मामले में बहन भावना उर्फ मुस्कान की हत्या करने वाले भाई कर्ण जयसवाल ने सुबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन नाले में फेंक दिया था। पुलिस को जब इस बात का पता चला तो पुलिस ने सुबूत मिटाने की धारा भी अब जोड़ दी है। इससे पहले पुलिस ने हत्यारोपी से हत्या करने में प्रयोग छोटी तलवार को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोर्ट में जब हत्यारोपी भाई को पेश किया गया था तो वह कोर्ट से गुजारिश कर रहा था कि उसे बहन की क्रिया में शामिल होने दिया जाए। वहीं उसकी भांजी को उसके माता पिता के पास अंबाला में ही रखा जाए। इसको लेकर कोर्ट ने कह दिया था कि इसके लिए अलग से याचिका लगाई जा सकती है। हालांकि अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है पूरा प्रकरण
छावनी के कच्चा बाजार में साेमवार शाम को भावना उर्फ मुस्कान की उसके ही भाई ने हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपी भाई ने बहन पर 41 बार छोटी तलवार से उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हमला किया था। इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी भाई भाग गया था। मंगलवार सुबह आरोपी भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या करने की वजह अपने बहनोई और स्थानीय नेता को जिम्मेदार बताया था।