फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: राम नगर के मकान में लगी भीषण आग, छोटे-छोटे कई धमाके, पटाखे जलने की आशंका

Thu, 14 Dec 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में एक घर आग लगने का मामला सामने आया है। आग बुझाने के दौरान मकान में एक के बाद एक कई छोटे धमाके भी हुए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अंबाला में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी के राम नगर के एक मकान में वीरवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी और इलाके में हलचल मच गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान मकान में एक के बाद एक कई छोटे धमाके भी हुए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर के भीतर भारी मात्रा में पटाखे रखे हों। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जबकि दमकल विभाग की दो गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें