अंबाला। खड्गा कोर की ओर से स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली नेशनल वार मेमोरियल न्यू दिल्ली में 6 अक्तूबर को समाप्त होगी। इसका शुभारंभ रविवार को लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि खड्गा कोर कमांडर द्वारा किया गया।
विज्ञापन
यह साइकिल रैली कुल मिलाकर 702 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसमें पंजाब, हरियाणा न एनसीआर के हिस्से शामिल रहेंगे। इसमें कुल 25 साइकिल चालक शामिल हैं, जो खुद हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित थे। स्वर्ण जयंती में खड्गा कोर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।