फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो के बस चालक व परिचालक से आईटीआई के छात्रों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर छावनी बस स्टैंड में आईटीआई के छात्रों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिचालक ने दरवाजे पर लटकने से मना किया तो करीब आधा दर्जन छात्र भड़क गए। उन्होंने परिचालक को बस से उतारने के बाद उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान छात्रों ने परिचालक के सिर पर नुकीली चीज से वार कर दिया, जिस कारण वह लहूलुहान हो गया। चालक बीचबचाव करने आया तो छात्रों ने उसके साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल चालक की पहचान यमुनानगर निवासी सुरेश कुमार और परिचालक बाल किशन है। उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे परिचालक के सिर पर पांच टांके आए। दोनों ने मेडिकल करवाने के बाद लालकुर्ती पुलिस चौकी में शिकायत दी। परिचालक बाल किशन का कहना था कि दोपहर करीब चार बजे वह छावनी बस स्टैंड से सवारियां भरकर यमुनानगर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ आईटीआई के छात्र आए और दरवाजे पर लटक गए। उन्हें लटकने से रोका तो हमला कर दिया। बस स्टैंड में सीसीटीवी लगे हुए हैं। इलाका पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें