मिशन एडमिशन के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में खाली पड़ी सीटों को भरने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए निदेशालय ने सातवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। सातवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान पहले आईटीआई में खाली पड़ी सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद 19 से लेकर 29 अक्तूबर तक आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। साथ ही उसी दिन से जो आवेदनकर्ता अपने मेरिट फार्म लेकर पहुंचेंगे और मौके पर जितने भी मेरिट फार्म आएंगे। उनकी ऑन द स्पॉट दाखिला कर लिया जाएगा। राजकीय आईटीआई की बात करें तो इसमें इस समय एक हजार 112 में से 132 सीट खाली है। इसके अलावा जिनमें दाखिला होना है। आईटीआई प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार विद्यार्थियों का बहुत अच्छा रूझान दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि अब केवल 132 सीट ही खाली रह गई है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा सातवीं काउंसलिंग में अधिकतर सीटें भर जाएं और युवा इसका पूरा लाभ उठा सकें।
कारपेंटर 72 में से 56, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेनटेनेंस 48 में से 00, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 में से 0, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एससीवीटी 24 में से 0, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 40 में से 04, इलेक्ट्रीशियन 40 में से 00, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 48 में से 01, फिटर 60 में से 00, फाउंडरमैन 48 में से 32, इंफॉर्मेशन कॉम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मैकेनिक 24 में से 0, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 में से 04, लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर 40 में से 13, मैकेनिस्ट 40 में से 00, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल 48 में से 00, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक अपलांयस 24 में से 00, मैकेनिक डीजल ड्यूल 48 में से 00, पेंटर जनरल 20 में से 00, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 40 में से 05, प्लंबर 48 में से 0, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नीशियन 48 में से 00, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल 20 में से 00, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 48 में से 0, स्टेनोग्राफर हिंदी में 48 से 0, टूल एंड डाई मेकर 24 में से 06, वेल्डर 60 में से 05, वायरमैन 20 में से 00 सीट खाली हैं।