फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी रोड के कच्चे रास्ते पर लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। महेशनगर में जगाधरी रोड के कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके लिए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मंजूरी दे दी है। गुरुद्वारा गोबिंद नगर चौक से टांगरी नदी पुल तक जगाधरी रोड के दोनों किनारों पर ड्रेन से लेकर दुकानों तक एक करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। गृहमंत्री ने बताया कि महेशनगर में स्ट्रीट लाइट और रोड किनारे सुंदरीकरण भी किया जाएगा ताकि आने वाले समय में इस क्षेत्र का अलग ही स्वरूप देखने को मिले। उन्होंने यह भी बताया कि जगाधरी रोड पर क्रिश्चियन कब्रिस्तान की दीवार और शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

गृहमंत्री विज बुधवार को अपने निवास पर एडीसी सचिन गुप्ता व अन्य अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जगाधरी रोड को फोरलेन बनाने का कार्य अंतिम चरणों में है। इसका वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि महेशनगर में जगाधरी रोड किनारे नई बनी ड्रेन से लेकर दुकानों तक विभिन्न जगहों पर कच्ची जगह है। इसे भविष्य में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर पक्का किया जाएगा।
उन्होंने एडीसी सचिन गुप्ता को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। टाइल लगने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा और वाहन पार्किंग करना भी सुगम होगा। उन्होंने बताया कि टाइल लगाने के साथ ही गोबिंद नगर चौक से टांगरी पुल तक स्ट्रीट लाइट का भी प्रावधान किया जाएगा और क्षेत्र में सुंदरीकरण भी होगा।
विज्ञापन

कब्रिस्तान की सुधरेगी दशा
गृहमंत्री ने एडीसी गुप्ता को निर्देश दिए कि क्रिश्चियन कब्रिस्तान की दीवार बढ़िया तरीके से बनाई जाए। साथ ही कब्रिस्तान के अंदर शेड का भी निर्माण किया जाए ताकि लोगों को बारिश या धूप के समय कोई परेशानी न झेलनी पड़े। गौरतलब है कि गृहमंत्री ने बीते वर्ष क्रिसमस के अवसर पर सीएनआई चर्च में कब्रिस्तान की दीवार बनाने की घोषणा की थी। अब इस कार्य के लिए फंड भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें