फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा ने बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत व एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छोटे खुड्डे के पास एक चौपहिया वाहन ने दो प्रवासी मजदूरों को चपेट में ले लिया। गाड़ी के नीचे कुचले जाने से बिहार के पूर्णिया निवासी अशोक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि पिंटू कुमार को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इनोवा कार ने प्रवासियों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। दोनों प्रवासी मजदूर अंबाला छावनी इंद्रपुरी के रहने वाले हैं। सुबह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बिहार की तरफ निकले थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर मजदूरों के बैग और कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के मुताबिक मृतक अशोक शादीशुदा था और उसके 6 बच्चे है। महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गनीमत रही कि हादसा होता देख दो अन्य साथी अचानक सड़क किनारे चले गए। पुलिस ने मृतक के साथी पूर्णिया के गांव भिठा टोली निवासी विनोद मंडल की शिकायत पर यह कार्रवाई की। उनका कहना था कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों का शहरों से पलायन नहीं थम रहा : लॉकडाउन में बिना कामकाज के अपने ऊपर आर्थिक संकट गहराते ही प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। रोजी-रोटी का संकट गहराने के डर से इन मजूदरों के जहन के केवल अपने परिवारों से मिलने की एक उम्मीद है। यहीं कारण है कि बिना किसी वाहन के यह पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल रहे हैं। ऐसे ही मजदूरों में से मंगलवार सुबह हादसे में एक मजदूर की जान चली गई तो दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक के साथी विजय व अन्य का कहना था कि मेहनत मजदूरी कर खुद व अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। वो बंद होने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। मजबूरन उन्हें अपने घर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें