फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नोएडा दिल्ली गया परिवार निशाग बाग घर से जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शादी समारोह में शामिल होने नोएडा दिल्ली गये परिवार के निशात बाग स्थित घर से चोरों ने जेवर व नकदी चोरी कर ली। चोरी की शिकायत के बाद महेश नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जितेंदर ने बताया कि वह निशात बाग अंबाला छावनी का निवासी है। चार फरवरी को वह परिवार के साथ शादी में समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा दिल्ली गया था। दो दिन बाद जब वह परिवार के साथ वापस अपने घर आया तो देखा कि उसके गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर में अंदर गया तो देखा कि लोहे की अलमारी से एक सोने का कड़ा , एक सोने की अंगूठी, एक सोने चेन और लोहे के बक्से से एक मंगल सूत्र, सोने के कान के दो झुमके, दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायल ,सोने की एक चेन और आठ हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें