फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईजीपी ने दंगा रोधक वाहनों का लिया जायजा

विज्ञापन
आईजीपी राकेश कुमार दंगा रोधक वाहनों व हथियारों का जायजा लेते हुए: पुलिस पीआरओ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- - सूचना तंत्र को ओर अधिक मजबूत करने पर जोर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। किसी भी उपद्रव या आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के इंतजामों को लेकर शनिवार को आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर व आईजी स्टेट क्राइम राकेश कुमार ने निरीक्षण किया। अंबाला पुलिस के बेड़े में शामिल दंगा रोधक वाहनों, आधुनिक हथियारों और सुरक्षा साजो-सामान का जायजा लिया।
उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और उनकी क्रियाशीलता की जांच की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हथियारों या सुरक्षा उपकरणों में कोई भी कमी पाई जाए, तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। अंबाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक में सूचना तंत्र को ओर अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत, सभी पुलिस उप-अधीक्षक, सिक्योरिटी प्रभारी सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी राकेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले आसमाजिक और उपद्रवी तत्वों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जाए। चारों कंपनियों अल्फा, ब्रेवो, चार्ली, डेल्टा के जवानों व अधिकारियों से आईजीपी ने सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जवानों को समय-समय पर ब्रीफ किया जाए, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में बल का मनोबल और आत्मबल ऊंचा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें