फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान लिया तो हार, ठान लो होगी जीत : डॉ. आर्य

विज्ञापन
अंबाला छावनी के आर्यी गर्ल्स कॉलेज में ।वैश्विक उद्यमिता विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वर्क? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज के प्रांगण में वैश्विक उद्यमिता विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि जीत और हार अपनी सोच पर निर्भर करती है। मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत। साथ ही उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों की स्थापना से बेरोजगारी में कटौती हो सकती है। इससे देश का विकास संभव है।
विज्ञापन

कार्यशाला की मुख्य वक्ता स्पेन से प्रियंका रहीं। उन्होंने छोटे पैमाने के उद्यमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में लघु उद्योगों की अहम भूमिका है। भारतीय निर्यात का 45 से 50 प्रतिशत भाग लघु उद्योग क्षेत्र का है। उन्होंने भारतीय सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जो लघु उद्योगों का समर्थन करती हैं। कार्यशाला में स्पेन से ही वरुण पहूजा ने होटल मैनेजमेंट के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मार्केट में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन कॅरिअर गाइडेंस सेल की इंचार्ज डॉ. अंजू बाटला, डॉ. अमनीत कौर, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. पंकज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें