फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इसके बाद निगम द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अब तक निगम द्वारा करीब 200 सरकारी व गैर सरकारी डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। बराड़ा मनरेगा भवन का कनेक्शन भी बिजली निगम द्वारा काट दिया गया है। जिस पर पांच लाख से अधिक का बिल बकाया था। अधोया सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में डिफाल्टरों पर करीब छह करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी महकमों पर एक लाख से अधिक बिल होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद पचास हजार से अधिक बकाया बिलों के डिफाल्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम की नजर डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर टिकी हुई है। इसके लिए निगम ने 15 टीमें बनाई हुई हैं। टीम में जेई, फोरमैन व लाइनमैन के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल हैं। निगम की टीमें बिजली चोरों व डिफाल्टरों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, ताकि लाइन लोस कम किया जा सके। वहीं कई बिजली उपभोक्ता निगम कार्यालय पहुंचकर बिल जमा करा चुके हैं, जिससे निगम को करीब एक करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
अगला नंबर इनका
ग्राम पंचायत मुलाना का बिजली बिल 1 लाख 17 हजार 364 रुपये, हेड मास्टर उगाला का 2 लाख 31 हजार 088 रुपये, एसडीओ पीएचसी बराड़ा 1 लाख 42 हजार 331, आईटीआई होली 1 लाख 39 हजार 556 रुपये है। ये सभी बिजली निगम की सूची में डिफाल्टर घोषित हो चुके हैं। इनके अलावा अन्य सरकारी महकमे हैं, जिनका बिल पचास हजार से अधिक है।
विज्ञापन

डिफाल्टर उपभोक्ता खुद ही कार्यालय में आकर अपना बकाया जमा करवा दें। 31 मार्च के बाद निगम की ओर से कनेक्शन काटे जाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं। निगम उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने को तत्पर है। बशर्ते नियमित रूप से बिजली राशि जमा करवाई जाए और चोरी न हो। निगम अब डिफाल्टरों पर लगातार कार्रवाई करता रहेगा।
विज्ञापन

- विशाल सैनी, एसडीओ, बिजली निगम, अधोया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें