फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर उमस और धूप, शाम को ठंडी हवाओं से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिनभर उमस और तपिश के बाद रविवार को धूप ढलने के साथ चली हवाओं से शहर वासियों ने थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुमान के बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को इंतजार ही रह गया। दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी और शाम को केवल हवाओं से लोगों ने थोड़ी ठंडक महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर प्रचंड गर्मी का सितम शुरू हो जाएगा। दो दिन बाद लगातार एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और सूरज देवता अपनी तपिश बरसाएंगे। वहीं डॉक्टरों की ओर से भी लोगों को खुद को संभल कर चलने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें