अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आग लगने के बाद जला सामान व जानकारी देते हुए
- फोटो : Ambala
हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान की पहली मंजिल में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिस घर में आगजनी की घटना हुई है, वहां एक बच्चा भी था। समय रहते आसपास के लोग पहुंच गए और बच्चे को सकुशल वहां से निकाल लिया गया। आग लगने के कारण मकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दरअसल, हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में परिवार के सदस्यों में तीन वर्षीय बच्चे सहित पवन कुमार और पिंकी रहते हैं। बेकरी का काम करने वाले पवन कुमार और पिंकी काम पर जाते समय बच्चे को घर में ही छोड़ गए थे। पीछे से अचानक मकान में अचानक आग लग गई।