फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कीर्ति नगर में जगी पानी की उम्मीद, खोदाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कीर्ति नगर में पिछले 20 दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे इलाकावासियों को पानी नहीं मिला है, लेकिन विभाग की तरफ से खोदाई शुरू कर पर उम्मीद जगी है। अब भी दर्जनभर परिवार विभाग की तरफ से मिलने वाले पानी के टैंकरों के सहारे गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, विभाग का दावा है कि खोदाई का काम शुरू कर दिया है। लोगों के घरों के आगे से जेसीबी की सहायता से खोदाई की जा रही है। खोदाई के साथ- साथ पानी की पाइप भी डाली जा रही है। इसके बाद इस पाइप लाइन को काॅलोनी में ही टी प्वाइंट के पास से गुजर रहे पानी के जोड़ से जोड़ दिया जाएगा। इससे काॅलोनी के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिले और लोगों के घरों में भी पानी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि करीब 20 दिन हो गए हैं। काॅलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले वे 700 रुपये में पानी का टैंकर खरीद कर गुजारा कर रहे थे, लेकिन अब विभाग की ओर से टैंकर भेजे जा रहे हैं।
फोटो: 36

पांच फीट गहरी डाल रहे पाइप लाइन
पंकज अग्रवाल ने बताया कि पहले उनके घरों के आगे ढाई फीट गहरी पाइप लाइन थी। जिसके कारण घरों में पानी नहीं आ रहा था। अब विभाग पांच से छह फीट गहरी खोदाई कर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


फोटो: 37

टी प्वाइंट से जोड़ा जाएगा कनेक्शन
संजीव भूटानी का कहना है कि शिव कुटीर मंदिर से पानी की मेन पाइप लाइन आ रही है। यह पाइप लाइन टूटी हुई थी। इस पाइप लाइन को जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले रिपेयर किया। अब इस नई पाइप लाइन कॉलोनी में टी प्वाइंट से जोड़ा जाएगा।

फोटो: 38

20 दिन से हो रहे परेशान
दविंद्र कुमार का कहना है कि 20 दिन हो गए है, पानी की समस्या को अब कालोनी में खोदाई चल रही है। पाइप भी डाल जा रहे हैं। कुछ उम्मीद जागी है कि अब जल्द ही पानी आ जाएगा।

फोटो: 39

दो टैंकर बुझा रहे लोगों की प्यास
संजीव अग्रवाल ने बताया कि जेई को कई बार शिकायत की थी। वह काॅलोनी में रोजाना पानी का दो टैंकर भिजवा रहे हैं, लेकिन पानी के टैंकर के कारण कई बार कालोनी में लोगों के बीच आपस में झगड़ा भी हो जाता है।
वर्जन
कीर्ति नगर में दो दिन से खोदाई का काम चल रहा है और इसके साथ ही पाइप लाइन भी डाली जा रही है। इसके बाद इस पाइप लाइन को कीर्ति नगर में टी प्वाइंट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जगदीप सिंह विर्क, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें