फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कल खुलेगी ईवीएम, प्रत्याशियों के साथ बढ़ीं समर्थकों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार चार जून को ईवीएम का पिटारा खुलेगा। मतगणना में एक दिन शेष है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दलों ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। अंबाला शहर और अंबाला छावनी में बनाए केंद्रों पर मतगणना होगी। भाजपा से बंतो कटारिया, कांग्रेस से वरुण मुलाना, इनेलो से गुरप्रीत सिंह, जजपा से किरण पुनिया और बसपा से पवन कुमार चुनावी मैदान में हैं।
1999 से लेकर 2019 तक बात करें तो भाजपा और कांग्रेस ही आमने-सामने रही है। 1999 में भाजपा से रतनलाल कटारिया, 2004 में कांग्रेस से कुमारी शैलजा, 2014 में भाजपा से रतनलाल कटारिया और 2019 में भी भाजपा से रतनलाल कटारिया जीते थे। इस बार भी चुनावी मुकाबला दिलचस्प है। प्रशासन ने भी मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

कल बंधेगा जीत का सेहरा
इस सीट पर शुरू से ही चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहा है। लोग अपने चुनावी कयास लगा रहे हैं कि जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा। अब इस चुनावी मुकाबले के नतीजों के लिए एक ही दिन बचा है। मंगलवार सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनावी पार्टियों ने जीत का जश्न मनाने के लिए भी अपनी तैयारी शुरू दी है। वहीं, पिछले लोकसभा चुनाव में मुकाबला रोमांचक रहा था। इस सीट पर तब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच टक्कर थी। तब भाजपा ने यह सीट जीती थी। उस दौरान दिवंगत रतनलाल कटारिया अच्छे मतों से जीते थे। इस बार फिर इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस पार्टियों के अलावा अन्य पार्टियों का इस सीट पर प्रभाव कम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

यहां होगी मतगणना
- अंबाला शहर विधानसभा की मतगणना-ओपीएस स्कूल, अंबाला शहर

- अंबाला कैंट विधानसभा की मतगणना-एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट

- नारायणगढ़ विधानसभा की मतगणना-बीपीएस प्लेनेटोरियम, अंबाला कैंट

- मुलाना विधानसभा की मतगणना-डीएवी स्कूल, रिवरसाइड, अंबाला कैंट



विधानसभा अनुसार काउंटिंग राउंड

-अंबाला सिटी विधानसभा की मतगणना 19 राउंड में होगी।

-अंबाला कैंट विधानसभा की मतगणना 14 राउंड में होगी।

-नारायणगढ़ विधानसभा की मतगणना 16 राउंड में होगी।

-मुलाना विधानसभा की मतगणना 19 राउंड में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें