पुलिस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करती कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष ?
- फोटो : Ambala
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को कांग्रेस की ओर से स्मरणोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने की। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के राष्ट्रीय संयोजक कैप्टन प्रवीण डाबर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन स्मरणोत्सव के संयोजक रहे। इस दौरान 1971 की जंग में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 1971 की लड़ाई से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई व एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि 1971 की जंग पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के करिश्माई नेतृत्व में लड़ी गई थी। इस युद्ध का इतिहास में विशेष स्थान है। इसके फलस्वरूप बांग्लादेश के रूप में एक नए देश का जन्म हुआ। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है, मगर आज सरकार द्वारा हमारे देश और बांग्लादेश के बीच संबंध खराब करने की कोशिशें की जा रही है।
इस दौरान कैप्टन प्रवीण डाबर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश भर में विजय दिवस पर स्वर्ण जयंती मना रही है और पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर रही है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने भी विचार रखे। इस अवसर पर चौ. फूल चंद मुलाना, चौ. रामकिशन गुज्जर, विधायक शैली चाधरी, रेणु बाला, बिजेंद्र कादियान, जसबीर मलौर, सुधा भारद्वाज, डा. पूनम चौहान, निलय सैनी आदि उपस्थित रहे।
पुलिस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद पूर्व सैनिक व कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्- फोटो : Ambala