फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा तीन जून को हरियाणा में ट्रेनें न चलने देने की धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हरियाणा के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट रहेगा। खासतौर पर कुरुक्षेत्र व अंबाला पर जीआरपी व आरपीएफ की विशेष नजर रहेगा। चप्पे-चप्पे पर मुलाजिम तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, सुरक्षा एजेंसियों ने भी पहले से ही अपने खुफिया तंत्र को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि पता चल सके कि आखिर रेल रोकने की कोई गतिविधि तो नहीं है। यहीं कारण था कि बृहस्पतिवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म पर आने जाने वाले यात्री पर नजर रखी और उनके सामान को खंगाला। ट्रेनों में भी लावारिस सामान मिलने पर तुरंत सूचना देने के बारे में यात्रियों को जागरूक किया।
बता दें कि जीआरपी को फोन कर धमकी में पन्नू ने कहा कि तीन जून को हरियाणा में कोई भी ट्रेन नहीं चलाई जाएगी वरना किसी भी हादसे की जिम्मेदार हरियाणा सरकार होगी। पहले भी कई बार छावनी रेलवे स्टेशन को उड़ानी की धमकी मिल चुकी है। यहां तक कि छावनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से आरडीएक्स भी बरामद हुआ था। आज तक वो गुत्थी नहीं सुलझी।
विज्ञापन

पन्नू दे चुका है उपायुक्त कार्यालयों पर झंडा फहराने की धमकी
इससे पहले भी गुरपतवंत सिंह पन्नू हरियाणा में सभी उपायुक्त व एसपी कार्यालयों पर खालीस्तान का झंडा फहराने की धमकी दे चुका है। इसका कोई असर नहीं देखने को मिला था। हालांकि, पंजाब में माहौल खराब हो गया था, लेकिन हरियाणा में कहीं भी झंडा नहीं फहराया गया था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे आरपीएफ व जीआरपी पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें