फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सैंपलिंग बढ़ाने का दिया पीएचसी सीएचसी को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दुनिया में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अंबाला में विदेश से आने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही विभाग ने सभी सीएचसी सहित पीएचसी को भी कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस कार्य को तुरंत शुरू करने के लिए कहा गया है। इस कारण जहां पहले प्रतिदिन कोरोना की 500 के करीब सैंपलिंग हो रही थी। उस सैपंलिंग को बढ़ाकर अब 1800 से 2000 तक तक किया जा रहा है। इससे कि किसी मरीज में कोरोना आता है तो तुरंत पता लगाया जा सके। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में बेड को तैयार रखने और ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों का निर्देश जारी किए गए हैं। इससे कि जरूरत के समय किसी तरह की परेशानी न हो। अब स्वास्थ्य विभाग प्रशासन को एक बार फिर मास्क इत्यादि को लेकर सख्ती बढ़ाने के लिए पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है।
12 घंटे में तैयार हो जाएंगे सरकारी अस्पताल में 650 बेड
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले भर के सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर वह 12 घंटे के अंदर-अंदर 650 बेड की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो प्राइवेट अस्पतालों को भी स्टेडबाई मोड पर रखा जाएगा। इससे कि जरूरत पड़ने पर उनके बेड का प्रयोग किया जा सके। इस समय भी उनके पास जिले भर के 150 बेड पर वेटिलेंटर स्पोर्ट है जबकि जिले भर की सभी सीएचसी के बेड पर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंच चुकी है। जिनका जरूरत के समय प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

एक दिन में की जा सकती है 5 हजार सैंपल की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है एक दिन में 5 हजार सैंपल तक की जांच की जा सकती है। इससे तेजी के साथ मरीजों में बीमारी का पता चल सकता है और मरीज का उपचार शुरू हो सकता है। यही कारण है कि अभी से ही उन्होंने सभी सीएचसी पीएचसी को तेजी के साथ कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
अभी तक कि यह है स्थिति
जिले भर में अभी तक 30 हजार 150 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 29 हजार 641 मरीज कोरोना से ठीक हो चुकी है। जबकि इनमें से 509 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 लाख 82 हजार 262 सैंपल लिए गए हैं। इसमें सोमवार को लिए गए 1 हजार 436 सैंपल भी शामिल है। जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जो सैंपल अभी तक लिए गए हैं। उमसें भी 6 लाख 3 हजार 199 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 79 हजार 63 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
इतनी लग चुकी है कोरोना से बचाव की डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोरोना से बचाव की 15 लाख 68 हजार 244 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें भी 8 लाख 88 हजार 207 पहली डोज तो 6 लाख 80 हजार 37 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस समय भी दस्तक कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर कोरोना से बचाव की डोज लगाने का कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का आग्रह कोई विदेश से आएं तो दे जानकारी और विदेश जाने से बचे
स्वास्थ्य विभाग ने जनता से आग्रह किया है कि अगर कोई भी विदेश से आता है तो उसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। इसके अलावा अगर किसी को बहुत ही ज्यादा जरूरी नहीं है तो दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य ऐसे देशों में जाने से बचे जहां पर कोरोना का नया वैरिएंट तेजी के साथ फैल रहा है।
हम अपनी ओर से पूरी तरह से तैयार है। हमारी स्वास्थ्य टीम ने पहले भी कोरोना को हराया था। अब एक बार फिर हम कोरोना से लड़ने के लिए तैयार है। इसी को लेकर जो भी सरकार की ओर से निर्देश आ रहे हैं। उनकी पालना की जा रही है।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें