फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेडकांस्टेबल सिंघम ने रिश्वत लेते वीडियो बनाई कार्रवाई नहीं हुई, गृहमंत्री ने गठित की एसआईटी

विज्ञापन
कुरूक्षेत्र से आया एसआई जयपाल। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संशोधित खबर ---इसी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

फोटो- 29 से 37
हेड कांस्टेबल ने पुलिस के खिलाफ लगाई गुहार, एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश
फरियादी बोला-वसूली का विरोध करने पर की गई हाथापाई और गालीगलौज, नहीं हो रही सुनवाई
वायुसेना के सिपाही से 1.22 करोड़ की धोखाधड़ी में दर्ज होगा केस
जनता दरबार में गृहमंत्री अनिल विज ने सैकड़ों शिकायतों पर की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। इसमें पानीपत से हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंघम सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फरियाद लगाई। हेड कांस्टेबल ने अपने ही विभाग के एएसआई और कांस्टेबल पर वसूली करने तथा विरोध करने पर हाथापाई कर अभद्रता के आरोप लगाए। इस पर गृहमंत्री विज ने आईजी के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य मामले में एयरफोर्स में तैनात भिवानी के सिपाही ने 1.22 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में भी गृहमंत्री ने केस दर्ज कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
पानीपत में तैनात हेड कांस्टेबल अशीष कुमार ने गृहमंत्री को बताया कि दो फरवरी को उनके पास एक ड्राइवर का फोन आया कि सेक्टर-13 में पुलिस की गाड़ी चालकों से वसूली कर रही है। इसके बाद वह मौके पर गया और विरोध दर्ज कर उनका वीडियो बनाने लगा। इसके बाद एएसआई के निर्देश पर वहां मौजूद कांस्टेबल ने उससे हाथापाई शुरू कर दी। गर्दन पर वार किया और गालियां दी। हेड कांस्टेबल के अनुसार, उसके पास वीडियो में सुबूत हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर गृहमंत्री विज ने आईजी के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। इस पर हेड कांस्टेबल ने अंबाला के किसी अधिकारी से जांच कराने का अनुरोध किया, जिसके बाद गृहमंत्री ने पानीपत छोड़कर किसी दूसरे जिले के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में भिवानी से पहुंचे वायु सेना के सिपाही ने बताया कि उसने बाइक की एजेंसी के लिए अपने रिश्तेदार को 1.22 करोड़ रुपये दिए थे। रुपये लेने के कुछ दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। अब परिवार से रुपये वापस मांगे तो वे मुकर गए। इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रही। वह चार बार एसपी कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। इस पर गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

होमगार्डों ने गृहमंत्री से लगाई गुहार
एफसीआई से करीब तीन हजार होमगार्डों को हटा दिया गया है। इसको लेकर पीड़ित होमगार्ड के जवान शनिवार को गृहमंत्री विज के दरबार में पहुंचे। उन्होंने समस्या बताई, इस पर गृहमंत्री ने विभाग के डीजीपी से बात कर होमगार्डों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें