फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: भाजपा की रैली से विज नदारद, नाम से मंच पर लगी थी कुर्सी, मंच से किसी ने नाम भी नहीं लिया

Thu, 04 Apr 2024 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला शहर के रामबाग मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली हुई। रैली में मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी ने हिस्सा लिया। रैली में अनिल विज का न पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। 
विज्ञापन
मंच पर लगी पूर्व मंत्री अनिल विज के नाम की कुर्सी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की अंबाला जिले में लोकसभा की पहली विजय संकल्प रैली चर्चा का विषय बन गई। इसका कारण पूर्व गृहमंत्री एवं अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज रहे। जिस स्थान पर रैली आयोजित हो रही थी, उससे अनिल विज का आवास करीब 13 किलोमीटर दूर है। कार्यक्रम में उनके नाम की मंच पर कुर्सी पर लगाई गई थी। विज इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं मंच पर मौजूद सीएम नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री असीम गोयल से लेकर लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया तक ने एक बार भी विज का नाम मंच से नहीं लिया। यहां तक कि उनके विकास कार्यों का भी जिक्र तक नहीं किया गया।

हैरानी की बात तो यह है कि यह स्थिति तब दिखाई दी जब एक दिन पहले विज लोकसभा चुनाव की बैठक से दूरी के सवाल पर कह चुके थे कि अब मैं छोटा सा कार्यकर्ता हूं, बैठक में बड़े-बड़े लोग जाते हैं।
विज्ञापन


रैली में मुख्य अतिथि सीएम नायब सिंह सैनी को पार्टी के पदाधिकारियों ने गदा भेंट की, जिसे वह घुमाते दिखाई दिए।उन्होंने केंद्र और राज्य में किए विभिन्न कार्यों को लोगों के साथ साझा किया। सीएम कांग्रेस पर निशाना साधते भी नजर आए। मंच पर सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में दिवंगत रतनलाल कटारिया की याद दिलाई।

उन्होंने कहा कि जब कटारिया लोकसभा में बोलते थे तो अंबाला के किसी न किसी मुद्दे पर आवाज बुलंद करते थे। आपकी आवाज कटारिया के रूप में लोकसभा में गूंजती थी आज उस आवाज को पार्टी ने बंतो कटारिया के हाथ में सौंपा है।

इससे पहले परिवहन मंत्री असीम गोयल भी अपने भाषण में दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की याद लोगों को दिलाते दिखे। उन्होंने कहा कि दिवंगत कटारिया साढ़े तीन लाख मतों से जीते थे उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तब मानूंगा, जब जब इस बार कुछ कमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें