फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृह मंत्री अनिल विज ने INDI गठबंधन पर ली चुटकी, बोले इंडि की बन गई भिंडी, जो मर्जी तल के खाएगा

Sun, 28 Jan 2024 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के गृहमंत्री अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने रविवार को इंडिया गठबंधन पर चुटकी ली।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने से जो नया गठबंधन बना था इंडि, उसकी भिंडी बन गई है। अब जो मर्जी तल के खाएगा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को आई-एन-डी-आई (इंडि) गठबंधन पर चुटकी ली।

विज्ञापन


रविवार को बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला है और नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आई-एन-डी-आई गठबंधन से नाता तोड़ दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा के तहत जगह-जगह घूम रहे हैं, इस दौरान उन्होंने यह आरोप लगाए कि उन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया गया।

 

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि कोई राम लहर नहीं है, राम लहर तब होगी जब वह राम को मानेंगे जबकि इन्हें न्योता दिया गया था, लेकिन वह नहीं गए और इन्होंने इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें