शहजादपुर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शहर के एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में महाविद्यालय ने करीब सात प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार के कुशल नेतृत्व में कविता उच्चारण प्रतियोगिता (पंजाबी) में हरनीत कौर ने प्रथम कार्टून में हर्षदीप, क्ले मॉडलिंग में दीपांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार रंगोली में दीपांशु, कोलाज मेकिंग में कैबलिन कौर तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग में, हर्षदीप कौर ने क्रमश: तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार महाविद्यालय की 11 छात्राओं की टीम ने रिचुअल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ने इन सभी उपलब्धियों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां समिति के संयोजक डॉ. पंकज कुमार, सदस्य प्रो. नताशा, डॉ. राजकुमारी, प्रो. रवि कुमार, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. गीता तथा प्रो. आरती और सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।