फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने किया मतदान, कहा- अगली मुलाकात सीएम हाउस में होगी

Sat, 05 Oct 2024 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने अपने क्षेत्र के अन्य मतदाताओं को प्रेरित किया। मतदान के दौरान विज ने यह सुनिश्चित किया कि लोग सही ढंग से अपने मताधिकार का उपयोग करें, जिससे चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।

विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अनिल विज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को शास्त्री नगर स्थित बूथ पर अपने परिवार के साथ मतदान किया। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा सीएम पद के दावे को लेकर विज ने अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में करने का पत्रकारों को निमंत्रण दे दिया। विज ने मुख्यमंत्री पद के दावे को लेकर कहा कि मैंने कभी सीएम पद के लिए दावा नहीं किया और मैं कभी दाव पेश करूंगा भी नहीं। मैं 2014 में भी वरिष्ठ कार्यकर्ता था।

विज्ञापन


पहले भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए तब भी दावा नहीं किया। अब जब अदला बदली हुई, मनोहर लाल को हटाकर नायब सैनी को सीएम बनाया गया मैंने तब भी दावा नहीं किया। लेकिन हरियाणा के लोगों में एक बार चली कि जब सबसे जूनियर आदमी नायब सैनी मुख्यमंत्री बन सकता है तो अनिल विज क्यों नहीं। ऊपर कुछ सयाने लोगों ने कहा कि नहीं नहीं अनिल विज भी ठीक है हम उसको भी सीएम बनाना चाहते थे मगर वह बनना नहीं चाहता है।

मैंने इस बात का जवाब दिया था। मैं पार्टी के आदेश पर विभिन्न जगहों पर गया। पार्टी अगर मुझे मुख्यमंत्री बनाएगी तो मेरा इंकार नहीं है और अगर बनाया तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। अगर पार्टी ने चाहा तो आप सभी से अगली मुलाकात सीएम हाउस में होगी मैं आप सभी पत्रकारों को निमंत्रण देता हूं। इस दौरान विज ने कहा कि वह जीत का वोट डालकर आए हैं। अंबाला की जनता शांति चाहती है। अमन पसंद है।
विज्ञापन


अंबाला की जनता नहीं चाहती कि यहां पर दोबारा गुंडागर्दी हो, दोबारा कब्जे हों दोबारा छीनाझपटी हो। इसके संदेश दिए भी जा रहे हैं। यहां की बागी प्रत्याशी पत्रकार वार्ता करती हैं तो एक तरफ नकली देसी घी बेचने वाला तो दूसरी तरफ अंबाला के होटलों पर बड़े स्तर पर वैश्यावृत्ति कराने वाला बैठा हुआ हो तो इससे उन्होंने संदेश दे दिया कि उनका घोषणापत्र क्या है। अंबाला की जनता नहीं चाहती कि यहां पर दोबारा बदमाशी हो। अगर वो चाहते हैं कि यहां पर गुंडागर्दी, बदमाशी न हो तो बाप और बेटी दोनों को हराएं।

इसी प्रकार से हरियाणा की जनता पर हिमाचल का मुख्यमंत्री कांग्रेस का कहता है कि हम नशा उगाएंगे और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे की तस्वीरें, 5600 करोड़ की नशा तस्करी में पकड़े गए सरगना के साथ प्रकाशित हुई हैं। एजेंसियां जांच कर रही हैं। मगर हरियाणा की जनता नशा तस्करों के सरगनाओं के हाथ में सत्ता नहीं सौंपेगी। हरियाणा की जनता कांग्रेस को उसी तरह से उखाड़ कर फैंक देगी जैसे भांग के पौधों को उखाड़ कर फैंक दिया जाता है।

मतदान केंद्र के दौ सौ मीटर दायरे में लगे टेंट, कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर मजिस्ट्रेट ने हटाए 
अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर के बाहर बने 155, 156, 157 नंबर मतदान केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में लगे अलग-अलग पार्टियों के टेंटों को लेकर सुबह करीब 10 बजे विवाद हो गया। नियमों को ताक पर रखकर लगे भाजपा, इनेलो व एक आजाद प्रत्याशी के टेंटों की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को की थी।



अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे दो सौ मीटर की निशानदेही कर तीन टेंट को पीछे करवाया जो सीमा के अंदर लगे हुए थे। इस बीच शिकायतकर्ता व दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं काफी बहस भी हुई थी। मौके पर अंबाला कैंट थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह टेंट चुनाव से एक दिन पहले ही लग गए थे। उस समय दूरी का अंदाजा नहीं था। अगर इन्हें हटाना था तो पहले ही हटा दिया जाता।
विज्ञापन


अब मतदान के दौरान इन्हें हटाने में काफी समय लग जाएगी। इसलिए इन्हें न हटाया जाए। आखिर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सभी टेंट को दो सौ मीटर के दायरे से बाहर किया। करीब आधा घंटे तक चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी परविंद्र सिंह परी का कहना था कि वह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। इस संबंध में अंबाला कैंट थाना प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को शिकायत की थी कि नियमानुसार जो कार्रवाई बनती है वो की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें